दिव्य प्रेम सेवा मिशन में प्रारंभ हुआ आत्म संवाद अंतर्यात्रा शिविर 

दिव्य प्रेम सेवा मिशन में प्रारंभ हुआ आत्म संवाद अंतर्यात्रा शिविर 
नगर विकास मंत्री मदन कौशिक, पूज्य विजय कौशल जी महाराज, कुलपति डा0 के एन सिंह ने दीपक प्रज्वलित कर तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ किया। 
शनिवार को चण्डी घाट गंगा तट पर होगा  भव्य गंगा आरती का आयोजन 
हरिद्वार 11 अक्टूबर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित आत्म संवाद अंतर्यात्रा शिविर का शुभारम्भ दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूज्य विजय कौशल जी महाराज तथा कुलपति डा0 के एन सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्था का परिचय देते हुए संस्था के संस्थापक आशीष गौतम ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन निरंतर मानवता की सेवा करते हुए आध्यात्म सेवा की ओर अग्रसर हो रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ठ रोगियो की सेवा करते करते राष्ट्र की एकता को एक सूत्र में बाँधने का कार्य कर रहे हैं यह संस्था पीडित मानवता को सम्बल प्रदान कर रही हैं,।पूज्य विजय कौशल जी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी सहित मिशन परिवार को शुभकामनाएं प्रदान की उन्हों ने कहा कि गंगा तट पर आयोजित आत्म संवाद अंतर्यात्रा शिविर प्रतिभागियो को ईश्वर सै मिलने का मार्ग दिखायेगा। उद्घाटन समारोह में आऐ हुऐ अतिथयो का स्वागत दिव्य प्रेम सेवा मिशन के पदाधिकारीयो ने किया। कल नव निर्मित चण्डी घाट गंगा तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया


राम से बड़ा हैं राम का नाम :-श्री महंत अनपूर्णा पुरी
सुभाष घाट पर धार्मिक आयोजन में शामिल  हुए श्रद्धालु भक्त जन 
हरिद्वार 12 अक्टूबर  सुभाष घाट गंगा तट पर भव्य हनुमंत कथा और सुंदर काण्ड का आयोजन समाजसेवी राजू बधावान के संयोजन में हुआ जिसमें जूना अखाड़े की श्री महंत अनपूर्णा पुरी ने कहा कि भगवान राम का नाम उनके नाम से भी बडा है  ,राम नाम के लिखे पत्थर भी तैर जाते है, उन्हों ने कहा कि हनुमंत कथा श्रवण करने से भगवान राम की कृपा सहज ही मिल जाती हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, अनूप त्यागी,संदीप गोस्वामी, सूर्यकांत शर्मा, गोविंद कृपा सेवा समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा, समाजसेवी, संजय वर्मा, व्यपारी नेता गगन नामदेव, विरेन्द्र शर्मा, पार्षद विनित जौली, अनिरूद्ध भाटी सहित श्रद्धालु भक्त जनो ने हनुमंत कथा और सुंदर काण्ड के पाठ का श्रवण कर भगवान राम और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी विवेकानंद एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 1 अप्रैल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभ...