पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव


  • संयमित जीवन ही शांति प्राप्त करने का है मार्ग :-विशद सागर महाराज

  •  

  • श्रीमज्जिनेन्द्र जनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में गज यात्रा का हुआ आयोजन 


रिद्वार 15 नवम्बर  श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर ज्वालापुर के तत्वावधान में पंच दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्बमहोत्सव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान के जन्म कल्याणक पर उपस्थिति सैकड़ों श्रद्धालुजनो को आशीर्वाद प्रदान करते हैं आचार्य विशदसागर महाराज ने कहा कि संयमित जीवन ही शांति प्राप्त करने का मार्ग है और करूणा, क्षमाशीलता, सत्य उसके आधार है, आचार्य श्री ने कहा कि मानव नैतिक मूल्यों, आदर्शो, क्षमा आदि के महत्व को जानता है लेकिन जीवन में परिवर्तन करने में आलस्य करता है यही दुःख का कारण है। मुनि विशाल सागर महाराज ने भगवान के जन्म कल्याणक पर कहा कि राजा नाभिराम और मरू देवी के घर भगवान आदिनाथ और राजा सिद्धार्थ एवं महारानी त्रिशला के घर  भगवान महावीर का जन्म हुआ जिनको वीर, महावीर, वर्धमान आदि नामो से देवताओ ने पुकारा और पाण्डुल शिला, (सुमेरू पर्वत) पर ले जाकर जन्माभिषेक किया। श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत जैन समाज ने स्वर्णिम गज यात्रा का आयोजन किया जिसमें बैंड बाजौ, झांकियो का समावेश हुआ, जैन समाज की महिलाओं ने भक्तिपूर्वक नृत्य कर शोभायात्रा की अगवानी की विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा, निर्मल जैन, जेसी जैन,यूसी जैन,बालेश जैन, सतीश जैन, विपिन जैन, अंशुल जैन अभिषेक जैन सहित जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में गज यात्रा में भाग लिया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...