श्री राम कथा विश्राम


  • श्री गंगा जी की भांति सदैव प्रवाहमान रहती हैं राम कथा :-विजय कौशल 

  •  

  • गीता कुटीर में पूज्य चरण स्वामी गीता नन्द जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्री राम कथा ने लिया विश्राम 

  •  

  • शुक्रवार को संत समाज सद्गुरू स्वामी गीता नन्द जी महाराज की 15वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि 


हरिद्वार 14नवम्बर  श्री गीता कुटीर तपोवन में स्वामी गीता नन्द जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर ओयोजित श्री कथा ने विश्राम लिया। विश्राम बेला में कथा व्यास स्वामी विजय कौशल महाराज ने श्रोताओं को भगवान राम के वन गमन और शोकाकुल राजा दशरथ के प्राणांत का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग श्रवण कराते हुए  भाव विहल कर दिया। कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने कहा कि श्री गंगा जी की भांति श्री राम कथा सदैव प्रवाहमान रहती हैं जो एक स्थान पर विश्राम लेकर पुनः अन्यत्र प्रारम्भ हो जाती हैं और जीवन को मंगलमय बनाने के सूत्र प्रदान करती हैं। कथा के मध्य भक्तजनो ने स्वामीअवशेषा नन्द, स्वामी दिव्या नन्द सहित मुमुक्षु मंडल के संतजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया, आश्रम के सेवक शिव दास दूबे ने बताया कि शुक्रवार को संतसमाज पूज्य सद्गुरू देव स्वामी गीता नन्द जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगा।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी यतीश्वरानंद के संयोजन में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों को टूल किट, कुष्ठ रोगीयो व गरीबों को वस्त्र व फल किए वितरित — केंद्र और प्रद...