बेबसी


  • बेबसी

  •  

  • तीरगी तीरगी हर तरफ तीरगी।
    क्या हुई आपके रूप की चांदनी।।
    बेटियां चीखकर कह रही हाकिमों।
    कब तलक निर्भया कब तलक दामिनी।।
    ख्वाब में ही सही वो मिला तो हमें।
    जिंदगी मरहबा मरहबा जिंदगी।।
    तीरगी में कटी जिंदगी अब तलक।
    तुम जलाओ दिये तो मिले रोशनी।।
    टेक आए जबीं हम दरों पे कई।
    और किसकी करें अब बता बंदगी।।
    रहबरों का यकीं किस तरह हम करें।
    मंजिलें लापता रास्ते अजनबी ।।
    जान तेरी न ले जान मेरी न ले।
    बेरुखी ये तेरी ये मेरी बेबसी।।
    दर्द गढ़वाली, देहरादून 
    09455485094 दर्द गढवाली


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारत विकास परिषद ने निखिल वर्मा को सौंपा प्रांतीय संगठन सचिव का दायित्व

* भारत विकास परिषद में निखिल वर्मा बने प्रांतीय संगठन सचिव*                   हरिद्वार 21 अप्रैल  भारत विकास परिषद की पंचपुरी श...