कलश यात्रा


  • भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्री रामचरित मानस कथा 

  •  

  • गोविंद घाट से गंगा जल से भरे कलशो को लेकर सैकड़ों महिलाऐ  पहुँची कथा स्थल 

  •  

  • कथा व्यास साध्वी डा0 विश्वेश्वरी देवी का आयोजन समिति के सदस्यों ने किया अभिनंदन 

  •  

  • हरिद्वार 5 दिसंबर विश्व शांति और जन कल्याण के लिए अयोजित श्री रामचरित मानस कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने गंगा जल से भरे कलश सिर पर धारण कर शोभा यात्रा में भाग लिया। कथा के संरक्षक महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश,मुख्य संयोजक अनिल कुमार, मुकेश कौशिक, अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, महासचिव रविन्द्र शर्मा, के संयोजन में गोविंद घाट से कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों राम भक्त शामिल हुऐ, कलश यात्रा गोविंद घाट से कथा स्थल खूबसूरत कम्पाउण्ड जा कर समाप्त हुई, कलश यात्रा में शामिल कथा व्यास साध्वी डा0 विश्वेश्वरी देवी का आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। कलश यात्रा में विमलेश कुमार आहुजा, प्रमोद पाँधी, पद्म प्रकाश शर्मा नरेश शर्मा अन्नू कक्कड, संजना शर्मा, पार्षद सुनील गुड्डू,निशा ,ललित रावत, राजकुमार, अनिरूद्ध भाटी, विनित जौ़ली, अत्री शर्मा, जितेन्द्र यादव, अनिल भारतीय,दिनेश पांडे, ब्रिजेश शर्मा अभिनंदन गुप्ता, विश्वास सक्सेना, सहित सैकड़ों राम भक्त शामिल हुऐ


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज का हाई स्कूल इंटर परीक्षा परिणाम रहा संतोषजनक

हरिद्वार 19 अप्रैल पी बी म्युनिसिपल इन्टर कॉलेज हरिद्वार में आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की कुमारी वर्...