दर्द गढ़वाली की गजल

 


 


 


गजल जश्न मनेगा गरीब खाने में  (दर्द गढ़वाली )


 


वक्त जाया करें हम क्यों उन्हें मनाने में
और भी काम हैं हमको अभी जमाने में।।


है खबर गर्म वो आएंगे आज घर मेरे
आज फिर जश्न मनेगा गरीबखाने में।।


हैं मेरे सामने आंखों के मस्त पैमाने
क्या जरूरी है कि जाएं शराबखाने में।।


ख्वाब में आ रहे वो हैं बसे तसव्वुर में
आ रहा है मजा हमको फरेब खाने में।।
दर्द गढ़वाली, देहरादून 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

गुरुकुल आयुर्वैदिक कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल परिसर हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया हरिद्वार, 8 मार्च उ...