अरुणिमा संस्था का जनजागरण कार्यक्रम

रूडकी 10 फरवरी (अनिल लोहानी संवाददाता गोविंद कृपा रूडकी)  रुड़की नगर निगम के वार्ड नंबर 10 मोहनपुरा में देवेंद्र पाल जी के बैंकट हॉल में अरुणिमा ग्रुप के द्वारा CAA विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।  सभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को CAA के बारे मे जानकारी देना रहा कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम  की मुख्य वक्ता श्रीमती भावना त्यागी श्रीमती नीता मित्तल ,श्रीमती रक्षा रतूड़ी एवं श्रीमती कल्पना सैनी जी ने अपने भाषणों से लोगों को CAA के  बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन लता बहन जी द्वारा किया गया। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अरुणिमा ग्रुप के द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों को सराहा एवं भविष्य में अरुणिमा संस्था  के कार्यक्रमो मे समर्थन और सहयोग देने का विश्वास दिलाया। संस्था के विषय मे जानकारी देते हुए लता दीदी ने कहा कि  आपको पता है कि अरुणिमा ग्रुप राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा संचालित शिक्षित वर्ग का एक ग्रुप है जो समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों एवं उनके समाधान के लिए अपने विचार प्रकट कर जन जागरण ,समाज सेवा का कार्य करता है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

* आरएसएस ने दी पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धाजंलि*  हरिद्वार 26 अप्रैल  पहलगाम आतंकवादी हमले पर शोक व्यक्त करते हुए, राष...