ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया गंगा पूजन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिर ने किया गंगा पूजन 


हरिद्वार पहुँचने पर भाजपा के पदाधिकारीयो,शुभचिंतको और विभिन्न ओबीसी बिरादियो के प्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत 


हरिद्वार 29 फरवरी (गगन नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)  भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने हरकी पौड़ी पहुँच कर गंगा जी का पूजन कर माँ भागीरथी का आशीर्वाद प्राप्त किया, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के  संयोजन में भाजपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो ने सिंहद्वार के पास फूल मालाओ के साथ किया, स्वागत ,हरकी पौड़ी पहुँचें पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, सचिव विरेन्द्र कौशिक के संयोजन मे प0प्रकाश चन्द्र पांडे ने गंगा पूजन करवाया। इस अवसर पर राज्य मंत्री अमिलाल बाल्मीकी, पूर्व ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, भाजपा जिले के पदाधिकारी देवी सिंह राणा, जय भगवान सैनी, आशुतोष शर्मा, अंकित आर्य, पूर्व भाजपा विस्तारक अजय टांक, संजय वर्मा, आदित्य राज सैनी, सहदेव सिंह पुण्डीर, जितेन्द्र वर्मा, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनीत जौ़ली,ने शाल उढाकर,गंगाजली भेंट कर अभिनंदन किया रूडकी,मंगलौर,भगवानपुर, भाजपा मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सिंहद्वार पहुंचने पर  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का स्वागत पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्विनी पाल, रविन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र चौहान, आदि ने स्वागत किया। हरकी पौड़ी पहुँचें पर नामदेव समाज की ओर से कृष्ण कुमार गाँधी, गगन नामदेव, अशोक राणा, मनीष नामदेव, संजय वर्मा, ने संत नाम देव की मूर्ति,  गुलदस्ता  भेट कर नामदेव समाज की ओर से स्वागत किया, गिरि समाज की ओर से प्रमोद गिरि, विपिन शर्मा, मान्धाता गिरि, आदि ने प्रतिक चिन्ह, भेट कर स्वागत किया गंगा पूजन के पश्चात राकेश गिरी ने प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम जा कर महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया  वँहा पर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष डा0 प्रेम चन्द शास्त्री, डा0 नाथी राम, धीर सिंह, नितिन कुमार सैनी, प्रति गुप्ता, सुशांत पाल, डा0 जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...