ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज का समूचा जीवन था त्याग, तपस्या व भारतीय संस्कृति को समर्पित : स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज
हरिद्वार, 27 फरवरी। सप्तसरोवर भूपतवाला की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विवेक कुटीर में ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद पुरी जी महाराज की षोड्शी भण्डारा के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज का समूचा जीवन त्याग, तपस्या व भारतीय संस्कृति को समर्पित था। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज ने जीवन पर्यंत भारतीय संस्कृति व संस्कृत को बढ़ाने के लिए भारत ही नहीं अपितु विश्व में अपनी कार्यशैली से भारत के साधु समाज की ख्याति को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज को नई दिशा, नई सोच देने के लिए अपने आप को समर्पित रखा। शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद महाराज आध्यात्मिक की पराकाष्ठा पर स्थित अनेक दर्शन शास्त्रों के ज्ञाता थे। उन्हें अध्यात्मिक व धार्मिक स्वरूप प्रतिष्ठित करने में सफल शिल्पी कहा जाए तो भी कम है।
श्रद्धाजंलि सभा को अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज ने वेदांत व संस्कृत को भारतीय संस्कृति में बढ़ाने का काम किया है। उन्हें सनातन व अध्यात्म का वैज्ञानिक भी कहा जाए तो कम है। उन्होंने लोगों के जीवन को मंत्र विज्ञान से चलाया और समाज को नई दिशा दी। ऐसे महापुरुष की प्रेरणा से व विचारों से जीवन को ऊर्जावान बनाया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज के शिष्य उनके विचारों व सोच को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। वे अपने गुरु जी के विचारों को भारतीय संस्कृति में बढ़ाने का काम करेंगे। श्रद्धाजंलि सभा का कुशल संचालन करते हुए श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानंद पुरी जी महाराज ने अपने जीवन काल में बाल्यावस्था से ही अध्यात्म का आश्रय लेकर शास्त्रों का अध्ययन कर आध्यात्मिक सिद्धांतों को आत्मसात कर लौकिक परलौकिक अनेक विधाओं का प्रयोग जनहित में करते हुए अनेक भक्तों को जीवनदान दिया है। उन्होंने सनातन जगत में वेदांत सिद्धांत का प्रचार-प्रसार करने हेतु अनेकों सन्यासी शिष्य को दीक्षित कर पठन-पाठन की परंपरा को जीवित रखा है। उनका समूचा जीवन भारतीय संस्कृति व साधु समाज को समर्पित था। श्रद्धाजंलि सभा में पधारे महामण्डलेश्वर, संत-महंतजनों व अतिथियों का स्वामी शान्तानन्द पुरी महाराज व स्वामी सुनीता विवेक पुरी महाराज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
श्रद्धाजंलि सभा को म.मं. स्वामी कमलानंद महाराज, म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, म.मं. स्वामी डॉ. प्रेमानन्द महाराज, म.मं. स्वामी शिवप्रेमानन्द महाराज, म.मं. स्वामी आनन्दचेतनानन्द महाराज, महंत ललितानन्द गिरि महाराज, म.मं. स्वामी प्रकाशानन्द महाराज, म.मं. स्वामी जीरागिरि महाराज, स्वामी केशवानन्द महाराज, श्रीमहंत विनोद गिरि महाराज, महंत दिनेश दास, महंत रवि शास्त्री, स्वामी नित्यानन्द, स्वामी कृष्णानन्द, स्वामी प्रज्ञानन्द, स्वामी शिवानन्द, स्वामी मंगलानन्द, स्वामी शांतानन्द आदि संत-महंतजनों ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि नरेश शर्मा, पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, पं. शिवप्रकाश शर्मा, रितेश वशिष्ठ, पूजा सिखेरा समेत श्रद्धालु भक्तजनों ने ब्रह्मलीन स्वामी विवेकानन्द पुरी महाराज को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
Subscribe To
श्रद्धांजलि सभा
Featured Post
स्वामी विवेकानंद एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित
हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 1 अप्रैल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभ...
-
बहुत अच्छी जानकारी है कृपया ध्यान से पढ़ें . 👉ये है देश के दो बड़े महान देशभक्तों की कहानी.... 👉जनता को नहीं पता है कि भगत सिंह के खिल...
-
#casualLeaveApplication
-
*लो जी जारी हो गई उत्तराखंड सरकार की guideline ,मुख्य सचिव ने बताया क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा* देहरादून- मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की...
-
सरस्वती शिशु मंदिर गंगा निलियम में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह हरिद्वार 10 मार्च ( आकांक्षा वर्मा संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) मायापुर ...
-
घीसा संत की वाणी जीता कूं तो गम नहीं, ना कुछ मोल न तोल । शरणै आये दास कूं, सुनो घीसा राम के बोल ॥८२॥ जीता घीसा राम का, ज्यूं मेहन्दी का पात...
-
यमुना नदी स्वच्छ व निर्मल बनाने की प्रतिबद्धता के संकल्प संग दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) ने मनाई एलुमनी कनेक्ट 2024 ज्योति एस, दय...
-
. सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता हरिद्वार 19 जुलाई (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गो...
-
रुड़की 21 जनवरी( संजय सैनी संवादाता गोविंद कृपा रुड़की )भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन हरिद्वार उत्तराखंड के जिला पदाधिकारियों की एक जूम...
-
गंगा सभा ने की प्रदेश सरकार से हरिद्वार में अस्थि प्रवाह कर्म को करने की अनुमति देने की मांग श्री गंगा सभा अध्यक्ष और महामंत्री ने नगर विका...
No comments:
Post a Comment