त्रिपुरा योग आश्रम

संतसेवा और गौसेवा के लिए स्वामी अमलानंद ने स्थापित किया था त्रिपुरा योग आश्रम 
 (लक्षमी  राजन सिंह) 


सहीवाल नस्ल की गाय को विलुप्त होने से बचाने वाले स्वामी अमलानंद महाराज ने कनखल में गंगा तट पर त्रिपुरा योग आश्रम स्थापित किया, वर्ष 2000 में स्थापित त्रिपुरा योग आश्रम की स्थापना में शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, प्रेरणा स्रोत रहे। त्रिपुरा योग आश्रम ट्रस्ट के सचिव अशोक  राणा, मुख्य ट्रस्टी राजन सिंह, लक्षमी सिंह ने त्रिपुरा योग आश्रम को देश विदेश में योग के प्रचार को संलग्न कर महत्वपूर्ण कार्य किया।शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद महाराज ने त्रिपुरा योग आश्रम को योग के प्रचार प्रसार तक ही सीमित नहीं रखा उन्हों आश्रम को संस्कृत शिक्षा, संत सेवा और  सनातन हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार का केंद्र बनाया। स्वामी ऋषिश्वरानंद ने बताया कि त्रिपुरा योग आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद महाराज को सहीवाल नस्ल की विलुप्त होती प्रजाति को संरक्षण प्रदान करने के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्हों ने बताया कि सहीवाल नस्ल की गाय उत्तम दूध के लिए मशहूर है लेकिन मुस्लिम देश में सहीवाल नस्ल की गाय  पौष्टिक मांस के लिए पसंद की जाती है परिणाम स्वरूप यह गाय विलुप्ति के कगार पर पहुँचें गई। त्रिपुरा योग आश्रम को सहीवाल नस्ल की गाय के संरक्षण के लिए जाना जाता है। स्वामी अमलानंद महाराज ने हरिद्वार के विभिन्न आश्रमो को सहीवाल नस्ल की गाय भेंट की तथा अपने शिष्यो को सहीवाल नस्ल की गाय के संरक्षण करने का संकल्प दिलवाया।वर्तमान अध्यक्ष स्वामी शारदा नंद जी महाराज अपने शिष्य ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद महाराज के संकल्पो को पूरा कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज का हाई स्कूल इंटर परीक्षा परिणाम रहा संतोषजनक

हरिद्वार 19 अप्रैल पी बी म्युनिसिपल इन्टर कॉलेज हरिद्वार में आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की कुमारी वर्...