नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटयरस के सहयोग से जरूरतमंदो को वितरित किया गया राशन

 


रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ने जमाँलपुर कँला जरूरतमंदो को दिया राशन 


नेहरू युवा केंद्र के वालियंटर हरीश कुमार, युथ एडवोकेट मनु काजला ने चिंहित किये जरूरतमंद लोग 


हरिद्वार  28 अप्रैल (रजत अरोड़ा सवांददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर)  नेहरू युवा केन्द्र, हरिद्वार के वालंटियर हरीश कुमार व युथ एडवोकेट मनु काजला द्वारा जमालपुर गांव में किये गयज सर्वे के उपरांत ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार की गई जिन्हें वास्तव में भोजन व खाने के सामान की जरूरत थी। उस लिस्ट के अनुसार मंगलवार को राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के सहयोग से लगभग 160 परिवारों को मास्क व कच्चा राशन दिया गया जिसमें घरेलू  जरूरी सामान व खाने पीने की वस्तुएँ आदि दी गई। जिसमें समाजसेवी  शिखर पालीवाल  और जमालपुर गांव के प्रधान सुशील कुमार राजराणा जी भी सहयोग रहा।ग्राम प्रधान सुशील कुमार राजराणा ने राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी नित्यशुद्धान और मंजू महाराज का आभार प्रकट किया साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटयरस का भी आभार प्रकट किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी विवेकानंद एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 1 अप्रैल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभ...