बचाव ही सुरक्षा

सावधानी व बचाव से ही कोरोना पर विजय संभव : अनिरूद्ध भाटी


शहरी विकास मंत्री द्वारा चलाये जा रहा है जनजागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने वार्ड नं. 3 में घर-घर जाकर किया मास्क व साबुन का वितरण


 


हरिद्वार, 05 मई। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत वार्ड नं. 3 भूपतवाला के मुखिया गली क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने घर-घर जाकर मास्क व साबुन का वितरण कर क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। 
पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि सावधानी व बचाव से ही कोरोना पर विजय संभव है। हम जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगायें, साथ ही निरन्तर साबुन से अपने हाथ व मुंह धोते रहे तथा सोशल डिस्टेसिंग बरतते हुए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन करें जिससे कोरोना रूपी महामारी के संकट को न्यूनतम किया जा सकेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता अमित गुप्ता व भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ता इस महामारी के संकट में जनसेवा के कार्य में जुटे हैं। राशन वितरण के साथ-साथ ही साबुन व मास्क का निरन्तर वितरण वार्ड मंे किया जा रहा है। 
इस अवसर पर पीआरओ मोहित कुमार, वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, युवा अध्यक्ष भारत नन्दा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा पाठक, अमित गुप्ता, सूर्यकान्त शर्मा, प्रमोद पाल, रूपेश शर्मा, बबलू कश्यप, महेश प्रधान, राजेन्द्र यादव, किरणपाल प्रजापति, इन्दर कपूर, रामदयाल यादव, राघव ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह रावत, संजय जैन, मनवीर साहू, विनोद पाठक, जनेश्वर त्यागी, सुखेन्द्र तोमर, गंगाराम पाल, सोनू पंडित, आदित्य यादव, विवेक शर्मा, कैलाश तिवारी, नरेश पाल, सुनील सैनी, प्रमोद रावत, विष्णु उपाध्याय, विवेक गुप्ता, गुड्डी अग्रवाल, मोहन सैनी, आशीष तिवारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

उत्तराखंड और गोवा के संयुक्त प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :- डॉक्टर नरेश चौधरी

  हरिद्वार 18 अक्टूबर "उत्तराखंड एवं गोवा प्रदेश आध्यात्मिक यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं  समुद्री जल क्रीड़ा करने वाले पर्यटकों के लिए अं...