चिंतन

*कोरोना है आत्म चिंतन का मौका -राजराजेश्वराश्रम महाराज* 
-आरएसएस के सह सम्पर्क प्रमुख रामलाल जी ने की सन्तो से चर्चा


हरिद्वार 13 म ई (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना महामारी से देश के सामने आई चुनौतियों पर हरिद्वार के संत समाज से चर्चा की। संघ के सह संपर्क प्रमुख रामलाल जी वीडियो क्रंफ्रेन्सिंग के माध्यम से सन्तो से जुड़े। 
इस मौके पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि कोरोना प्राकृतिक न्याय है। प्रकृति ने अपने आप को स्वच्छ सुंदर किया है। गंगा निर्मल हुई है। हम अपनी आध्यात्मिक साधना की ओर लौटे है। कोरोना आपदा नही है , भगवान ने हमें आत्म चिंतन का मौका दिया है आज हिंदुत्व स्वाभिमान से खड़ा है।
महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा  स्वयं करें। समाज सेवा का कार्य भगवान में हमको दिया है। शराब की दुकाने खोली है वैसे ही देवालय भी खोले जाने चाहिए। श्रीमहंत देवानन्द महाराज ने कहा कि मनावता को यदि जीवित रखना है तो उसके अनुसार कार्य करें तथा विकास करें। सन्त समाज, सरकार व अन्य सहयोगी संस्थाओ का कार्य हिन्दू संस्कृति के अनुरूप है। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज के इस समय पर एक-दूसरे की मदद की वह बहुत सहरानीय है। पर्यावरण स्वच्छ निर्मल हुआ है। काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कहा कि कोरोना ने समाज को आत्म चिंतन का मौका दिया है। हमे आत्म चिंतन करना होगा कि ये भौतिक सुख सुविधाएं आवश्यक है या फिर मानवता। सन्त चर्चा में महामंडलेश्वर सन्तोषी माता,स्वामी चिन्मयानंद बापू, स्वामी शरद पूरी महाराज,स्वामी ऋषीश्वरानन्द महाराज, स्वामी आनंद, बाबा हठयोगी, महंत मान दास, स्वामी रविन्द्र पूरी महाराज आदि ने मुख्य रूप अपने विचार रखें।
इस दौरान संघ के सह सम्पर्क प्रमुख राम लाल जी ने कहा कि सन्त समाज के करोड़ों अनुयायी है,सन्तो का कहा हुआ देववाणी मानी जाती है। उन्होंके सन्त समाज से कोरोना के प्रति जागरूकता का अभियान का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि सन्त समाज लोगो को आत्म निर्भर बनाने में उनका मार्गदर्शन करें। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए उंन्हे प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सन्त समाज संकट हरने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के पालाघर की घटना पर चिंता प्रकट की। कार्यक्रम विशेष प्रान्त सम्पर्क प्रमुख सीए अनिल वर्मा ने संचालित किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...