मानव कल्याण आश्रम ने सीएम राहत कोष में दिया एक लाख का योगदान

सामाजिक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है ललिताम्बा देवी ट्रस्ट : मदन कौशिक


ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के श्रीमहंत स्वामी दुर्गेशानन्द व मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी ने शहरी विकास मंत्री को सौंपा मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 लाख का चैक 


हरिद्वार, 05 मई। तीर्थनगरी हरिद्वार की अग्रणीय धार्मिक संस्था ललिताम्बा देवी ट्रस्ट मानव कल्याण आश्रम ने कोरोना महामारी के रोकथाम के दृष्टिगत 1 लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को सौंपा। 
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार, बद्रीनाथ स्थित ललिताम्बा देवी ट्रस्ट, मानव कल्याण आश्रम धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में निरन्तर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वामी कल्याणानन्द द्वारा स्थापित यह संस्था सदैव राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणीय रहती है। 
श्री मानव कल्याण आश्रम के श्रीमहंत स्वामी दुर्गेशानन्द जी महाराज ने संस्था द्वारा निरन्तर अन्न क्षेत्र के माध्यम से भोजन का वितरण किया जा रहा है तथा वंचित व असहाय लोगों के लिए कच्चा राशन भी दिया जा रहा है। 
ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पूज्य ललिताम्बा देवी व स्वामी कल्याणानन्द द्वारा स्थापित यह संस्था राष्ट्रहित के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान प्रदान करती है। उसी श्रृंखला में 1 लाख रूपये का सहयोग मुख्यमंत्री राहत कोष में संस्था द्वारा किया जा रहा है। 
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ट्रस्टी स्वामी देवानन्द, कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल ठक्कर, विनित गिरि, एसके मिश्रा उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

उत्तराखंड और गोवा के संयुक्त प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :- डॉक्टर नरेश चौधरी

  हरिद्वार 18 अक्टूबर "उत्तराखंड एवं गोवा प्रदेश आध्यात्मिक यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं  समुद्री जल क्रीड़ा करने वाले पर्यटकों के लिए अं...