पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में कल्याण कमल आश्रम का मानवीय कार्य

मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर आराधना: स्वामी कमलानंद गिरि


क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में श्री कल्याण कमल आश्रम ट्रस्ट ने किया 151 राशन किटों का वितरण


 


हरिद्वार, 04 मई। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री कल्याण कमल आश्रम ट्रस्ट के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी कमलानन्द गिरि जी महाराज ने कोरोना संकट काल में 151 परिवारों को क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में राशन किटों का वितरण किया। 
इस अवसर पर म.मं. स्वामी कमलानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर आराधना है। श्री कल्याण कमल आश्रम ट्रस्ट सदैव धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सेवा प्रकल्पों का संचालन निरन्तर कर रहा है। इसी परम्परा के वशीभूत आज 151 राशन किटों का वितरण जरूरतमंद व्यक्तियों में किया गया है। 
क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि म.मं. स्वामी कमलानन्द गिरि जी महाराज विद्वान संत होने के साथ-साथ सदैव परोपकार के कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में अस्पताल, सिलाई स्कूल व अन्न क्षेत्रों का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान कोरोना महामारी के दौर में उन्होंने पीएम केयर्स फण्ड में उन्होंने जहां 5 लाख रूपये का योगदान दिया है तो वहीं निरन्तर भोजन वितरण करने के साथ-साथ आज 151 परिवारों को राशन किट प्रदान कर सैकड़ों परिवारों इस संकट की घड़ी में संबल प्रदान करने का कार्य किया है। 
शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल बृजवासी व शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि म.मं. स्वामी कमलानन्द गिरि जी महाराज सच्चे संत शिरोमणि हैं। उनके सुयोग्य शिष्य स्वामी गिरिशानन्द जी महाराज व क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने उनके नेतृत्व में सैकड़ों परिवारों की मदद कर मानवता की मिसाल कायम की है। 
भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि संतों ने सदैव समाज को सार्थक दिशा प्रदान की है। कल्याण कमल आश्रम ट्रस्ट ने राशन किट वितरण कर अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभाया है। 
इस अवसर पर राशन वितरण में मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, अमित गुप्ता, नगर विकास मंत्री के पीआरओ मोहित कुमार, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी विकल राठी, भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, भारत नन्दा, विनोद पाठक, दिनेश शर्मा, रूपेश शर्मा, सोनू पंडित, विवेक शर्मा, बबलू कश्यप, विवेक गुप्ता, संस्था प्रबंधक चन्द्रमणि, सुनील सैनी, राघव ठाकुर, विक्की प्रजापति, अनुपम त्यागी, सुखेन्द्र तोमर, गंगाराम पाल, जनेश्वर त्यागी, प्रमोद पाल, महेश प्रधान, विकास गुप्ता, इन्दर कपूर, रामदयाल यादव समेत अनेक समाजसेवी कार्यकर्त्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...