संकल्प ही सिद्धि का मंत्र

*संकल्प प्रकाश बनी जरूरतमंदो के लिए खेवाहनहार*


हरिद्वार 13 म ई (गगन नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) 
कोविड-19 की दहशत से जारी लॉक डाउन में जरूरतमन्दों के लिए लगातार 50 दिन से संकल्प प्रकाश संस्था द्वारा हरिद्वार में जरूरतमंद लोगो को भोजन वितरण का कार्य जारी है।
हरिद्वार के जरूरतमंद लोगो के लिए पूर्व कैविनेट मंत्री प्रकाश पन्त जी के सपनों को समर्पित संस्था संकल्प प्रकाश वरदान साबित हो रही है।
रोजाना पिछले 50 दिन से संस्था द्वारा भूखे असहाय लोगों भोजन वितरण किया जा रहा है।
संस्था द्वारा वितरण में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। अभी तक लभभग 2.5 लाख भोजन पैकेट वितरित किये जा चुके है एवं साथ ही माध्यम वर्गीय 1250 परिवारों को कच्चे राशन किट भी वितरित की जा चुकी है।
पंत जी के सपने को समर्पित संस्था का उद्देश्य पंक्ति पर खड़े हर उस आखिरी व्यक्ति तक चेहरे पर मुस्कान लाना है।
इसी क्रम में संस्था द्वारा लगातार
बाहर से बसों द्वारा हरिद्वार पहुंच रहे यात्रियों को भी सुबह का नाश्ता दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। 
संस्था संयोजक कन्हैया खेवडिया ने बताया कि आज पुणे एवं सूरत से आ रही 2 ट्रेनों से हरिद्वार पहुंच रहे 2500 लोगो के शाम के नाश्ते एवं रात के भोजन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई है। ताकि दूर से पहुंच रहे यात्रियों को किसी भी प्रकार की भोजन से संबधित समस्या ना हो।
संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बनाया संस्था आगे भी लगातार ऐसे ही पूरे उत्तराखंड में जरूरतमंद लोगो के हितों के लिए कार्यरत रहेगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार और पिथौरागढ़ में संकल्प प्रकाश के सेवा प्रकल्प चल रहे है। प्रमुख सेवादारों में अंकित शर्मा,मनोज कौशिक,राहुल वशिष्ठ, विपुल शर्मा ,नितिन कर्णवाल, विक्की कांडपाल, शेखर सतीजा, जय गुप्ता, सोनू शर्मा आदि सैकड़ो युवा प्रतिदिन सुबह ,दोपहर,शाम को सेवा कर रहे है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पहाडो, से पलायन पर प्रकट की चिंता

  2019 के भू संशोधन कानून ने बहुत बडे पैमाने पर भूमि विक्रय और अधिग्रहण को बढ़ावा दिया है– नैथानी  दिल्ली में प्रवासियों को अपने बंजर खेतों ...