भारत साधु समाज ने दी पंजाब एवं जम्मू प्रदेश के अध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धांजलि, श्री जय राम आश्रम में भारत साधु समाज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की अध्यक्षता एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संचालन में भारत साधु समाज के पदाधिकारी संतजनो ने ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को दी भाव भीनी श्रद्धांजलि, वीरवार को पंजाब में लुधियाना के अपोलो हास्पिटल में हो गया था निधन, भारत साधु समाज के पदाधिकारी श्री महंत विनोद गिरि महाराज, महंत कमल दास, महंत ललितानंद गिरि, महंत सत्यव्रता नंद, महंत प्रकाशा नंद, महंत साधना नन्द, स्वामी कमलानंद महाराज सहित संतजनो ने दी ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धांजलि शनिवार को पंजाब के बस्सी पठाना में होगा अन्तिम संस्कार हरिद्वार मे गंगा जी मे प्रवाहित की जाएगी अस्थियां।शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओ के संत महंतजनो ने किया शोक प्रकट, चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी शिवानंद, गरीबदासी आश्रम के महंत रवि देव शास्त्री, आचार्य हरिहरा नंद, श्री राम निवास आश्रम के महंत दिनेश दास, मानव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशा नंद सरस्वती महाराज, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास, अमर शदाणी, आदि ने शोक प्रकट किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...