गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार मे भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधी पर जूना पीठाधिश्वर स्वामी अवधेशा नंद गिरि महाराज, भारत माता मंदिर के मुख्य न्यासी आई डी शर्मा शास्त्री और श्रीमहंत ललिता नंद गिरि महाराज ने पूजा अर्चना कर गुरूदेव को नमन किया। मानव कल्याण आश्रम में महंत स्वामी दुर्गेशा नंद सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन गुरु देव माता ललिताम्बा देवी और स्वामी कल्याणा नंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी पार्षद विनीत जौली, संजय वर्मा, सूर्य कांत शर्मा, विनित गिरि ने गुरु देव को पुष्पांजलि अर्पित की।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने डॉक्टर प्रदीप कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हुए जाना हाल-चाल

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने जाना जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार का हाल-चाल  विगत दोनों कार दुर्घटना में घायल हो गए ...