कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन पर भाजपा ने जताया विश्वास प्रदेश अध्यक्ष ने करवाई भाजपा में पुनः वापसी खानपुर विधान सभा में जशन का माहौल चैम्पियन ने कहा कि मैं तो शुरू से ही भाजपा का वफादार सिपाही हूँ हरिद्वार 24 अगस्त (संजय वर्मा संपादक गोविंद कृपा) खानपुर विधान सभा के लोकप्रिय विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन पर प्रदेश भाजपा ने विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः भाजपा में शामिल किया। जिससे खानपुर विधान सभा में जश्न का माहौल बन गया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट कर। विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन की भाजपा मे पुनः वापी का स्वागत किया। कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने प्रदेश भाजपा संगठन और नेतृत्व का आभार प्रकट करते कहाँ की मै भाजपा का वफादार सिपाही था और अंतिम दम तक रहुँगा। पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया हैं ये मेरा सौभाग्य है। चैम्पियन की वापसी पर खानपुर विधान सभा के लंढौरा और खान पुर के मंडल पदाधिकारीयो,कार्यकर्ताओ ने प्रशंता प्रकट करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। खान पुर विधान सभा के पूर्व भाजपा विस्तारक संजय वर्मा, ने पार्टी के इस सकारात्मक कदम की प्रशंसा करते हुए संगठन और नेतृत्व का आभार प्रकट किया। तथा कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन को बँधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी विवेकानंद एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 1 अप्रैल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभ...