भगवान पुर 30 अक्टूबर (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर)भगवान पुर विधान सभा के भाजपा नगर में वर्ग प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विमल कुमार ने अपने सम्बोधन में भारतीय संस्कृति और दर्शन में वसुधेव कुटुम्बकम् के आलोक में भाजपा की विचार धारा का पक्ष रखा, प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में अपना मार्ग दर्शन देने पहुँचे विमल कुमार जी भाई साहब का स्वागत भगवान पुर विधान सभा के लोकप्रिय जनप्रतिनिधी सुबोध राकेश, मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, महामंत्री कमल नामदेव, सुरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश धीमान, अजय गोयल, र डा0 राजेश, राज वर्मा, कुक्कू पंडित आदि ने किया। वर्ग प्रशिक्षण शिविर में इस से पूर्व विधान सभा के पालक मनोज नायक ने अपना मार्ग दर्शन दिया। कल वर्ग प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी विवेकानंद एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 1 अप्रैल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभ...