भाजपाईयो ने गंगा जी का सम्मान लौटाने पर मनाई खुशियाँ हरिद्वार / जमालपुर कंला 22 नवम्बर(धर्मेंद्र चौहान संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार ग्रामीण) गंगा जी को स्कैप चैनल से पुनः हरकी पौड़ी पर बहने वाली देव धारा को गंगा जी का नाम देने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशियाँ मनाई। हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता वर्मा ने परिवार एवं भाजपा पदाधिकारीयो के साथ जमालपुर कंला में दीपक प्रज्वलित कर आकाश दीप जला कर और आतिशबाजी छुड़ा कर खुशियाँ मनाई। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि हरीश रावत के काले कानून को खत्म कर मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा जी का सम्मान वापस किया है। जिसके लिए पूरे विश्व का हिन्दू भाजपा सरकार के प्रति आभार प्रकट करता है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री आकांक्षा पुंडीर, गगन रूहेला, संजय वर्मा, आशुतोष गैरोला, सीता नौटियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने डॉक्टर प्रदीप कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हुए जाना हाल-चाल

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने जाना जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार का हाल-चाल  विगत दोनों कार दुर्घटना में घायल हो गए ...