पूर्वांचल उत्थान परिषद, गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया माउंटटेरियन पद्म श्री संतोष यादव का अभिनंदन हरिद्वार 21 नवम्बर ( आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) तीर्थ नगरी हरिद्वार मे छट पूजा का पर्व मनाने आई हुई पद्म श्री माउंटटेरियन संतोष यादव का अभिनंदन करने कनखल स्थित त्रिपुरा योग आश्रम में शहर की सामाजिक संस्था पूर्वांचल उत्थान परिषद, गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट एवं प्रगत भारत संस्था के पदाधिकारी पहुँचे पूर्वांचल उत्थान परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास झा, गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा एंव प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी के साथ पदाधिकारीयो ने संतोष यादव का हरिद्वार आने पर स्वागत किया। पद्म श्री संतोष यादव ने त्रिपुरा योग आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शारदा नंद गिरि जी महाराज, शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी, स्वामी नरसिंह तीर्थ महाराज, स्वामी दर्शाना नंद, से आशीर्वाद प्राप्त किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज का हाई स्कूल इंटर परीक्षा परिणाम रहा संतोषजनक

हरिद्वार 19 अप्रैल पी बी म्युनिसिपल इन्टर कॉलेज हरिद्वार में आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की कुमारी वर्...