भगवान पुर 3 दिसम्बर (राज वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर) विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी कार्यालय हरिद्वार पर उत्तराखंड के दिव्यांगों को प्रशस्ती-पत्र, 5000/-रु का चेक एवं मेडल दिए गए, जिसमे हरिद्वार से 07 दिव्यांगजनो में से एक तहसील भगवानपुर के ग्राम मोहितपुर के शाकिर अली, अध्यक्ष देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति को भी सम्मानित किया गया। इस के अतिरिक्त हरिद्वार से गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा नामदेव, संदीप अरोड़ा, अंकित सैनी, लक्सर से प्रदीप कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठोर रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारत विकास परिषद ने निखिल वर्मा को सौंपा प्रांतीय संगठन सचिव का दायित्व

* भारत विकास परिषद में निखिल वर्मा बने प्रांतीय संगठन सचिव*                   हरिद्वार 21 अप्रैल  भारत विकास परिषद की पंचपुरी श...