भगवानपुर 2 दिसंबर (राज वर्मा संवाददाता भगवान पुर) ।।नगर पंचायत सभागार भगवानपुर में अमीलाल बाल्मीकि, अध्यक्ष (सफाई कर्मचारी आयोग) ने सफाई कर्मचारियों की समयस्याओ के मद्देनजर लोक अदालत में उनकी समयस्याये सुनी एवं अधिकारियों को उनकी ड्रेस, ग्लब्स, जूते आदि वितरण के लिए आदेश दिए। सफाई कर्मचारियों के लिए भारत सरकार के द्वारा जारी योजनाओं के बारे में सभी अधिकारियों को कड़ाई से पालन करने के लिये कहा एवं सफाई कर्मचारियों को अवगत भी कराया। लोक अदालत में भगवानपुर एस०डी०एम० संतोष पांडेय , तहसीलदार, समाज कल्याण अधिकारी, सफाई कॉन्ट्रेक्टर अध्यक्ष के साथ जयपाल बाल्मीकि (सदस्य), पूनम पहिवाल (सदस्य), अमित तलवार, अम्बरीष बाल्मीकि, सविता, पूनम, टीकू राम आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

  अब राहुल, पहले इंदिरा और फिर राजीव गांधी ने किया था मंडल कमीशन और आरक्षण  का विरोध: डॉ कल्पना सैनी  भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष र...