*भगवानपुर ब्रेकिंग न्यूज़*

*विधानसभा भगवानपुर*

*नगर पंचायत भगवानपुर*


*विधानसभा भगवानपुर से नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला मंत्री रूबी सैनी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कलावती का पूर्व राज्य मंत्री/सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश एवं मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*


 *भगवानपुर*! 15 दिसंबर


(कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर)      विधानसभा भगवानपुर  से नवनर्विाचित महिला मोर्चा जिला मंत्री रूबी सैनी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कलावती का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री/सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश ने महिला मोर्चा जिला मंत्री रूबी सैनी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कलावती का फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। पूर्व राज्य मंत्री/सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश ने कहा महिला मोर्चा जिला मंत्री रूबी सैनी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कलावती पार्टी के हित में कार्य करेंगे। पूर्व राज्य मंत्री/ सदस्य जिला पंचायत ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चला जाएगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीति आमजन तक पहुंचाई जाएगी। भगवानपुर  मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। जनता को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर नरेश प्रधान,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी,सुरेंद्र वर्मा,कुकू शर्मा,शाहबाज राणा,अमित,अरविंद चेयरमैन,प्रवीण सैनी,राजू सैनी,मुनीर,अजय गोयल, अनिल प्रधान,कमल वर्मा, राज किशोर वर्मा,सचिन,सुमित, सोनू, बबलू मास्टर इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

रोटरी क्लब कनखल ने करवाई कैदियों के स्वास्थ्य की जांच

  स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से कैदियों को मिला लाभ-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 23 सितम्बर। रोटरी क्लब कनखल द्वारा जिला कारागार रोशनाबाद में ...