कर्ण प्रयाग 9 दिसंबर (सुभाष चमोली संवाददाता गोविंद कृपा कर्ण प्रयाग) सांसद तीर्थ सिंह रावत के द्वारा जनपद चमोली के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनपद स्तरीय विभिन्न समितियों में नामित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और गढ़वाल सांसद का आभार प्रकट किया। कर्णप्रयाग में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महिपाल नेगी को दुग्ध संघ में दायित्व मिलने पर एवं मनोरमा नैनवाल को शिक्षा विभाग में सांसद प्रतिनिधि नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति की। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी जिला महामंत्री समीर मिश्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी नगर पालिका के अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत नगर पालिका के सभासद सुभाष चमोली दिनेश जोशी जीवन पुरोहित पूर्व सभासद राजा जोशी सभासद ममता डिमरी नगर मंडल के महामंत्री चेतन मनोडी मनोज पुंडीर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी सरोज हटवाल राकेश राकेश बिष्ट राकेश नेगी बृजेश बिष्ट प्रदेश पार्षद दीपा भट्ट आदि कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को और नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट सांसद तीरथ सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का आभार प्रकट किया। सभासद सुभाष चमोली ने कहा कि नवीन दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का सृजन होगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।। वरिष्ठ भाजपा नेता महिपाल नेगी को दुग्ध संघ मत्स्य और खाद्य विभाग में सांसद प्रतिनिधि नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उमंग है महिपाल नेगी जमीन से जुड़े हुए नेता है और उनका युवाओं में और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत जनाधार माना जाता है इससे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को कर्णप्रयाग विधानसभा में विशेष रुप से बहुत मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गढ़वाल के लोकप्रिय सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा दायित्व मिलने पर विभागों में भारत सरकार की योजनाओं को मजबूती से लागू किया जाएगा और आम जनमानस तक अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उचित माध्यम से पहुंचाया भी जाएगा जिससे कि भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के जनउपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी आम व्यक्ति तक हो।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...