म0म0स्वामी संतोषानंद महाराज का जन्म उत्सव

 महंत संतोषानंद महाराज का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया


हरिद्वार/ज्वालापुर 3 जनवरी (रजत अरोड़ा सवांददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर)  अवधूत मंडल आश्रम के महंत संतोषानंद जी महाराज को उनके जन्म उत्सव पर पूर्वाचल उत्थान संस्था, सिडकुल इकाई के  अध्यक्ष  बीएन राय , कनखल इकाई के अध्यक्ष काली प्रसाद शाह, महासचिव  विष्णु देव शाह, संरक्षक डॉ नारायण पंडित के साथ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के कार्यकारिणी सदस्य  विकास कुमार झा ने अवधूत मंडल आश्रम में जाकर  शुभकामनाएं दी। वहीं संगम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी अवधूत मंडल आश्रम पहुंच करके अवधूत मंडल आश्रम , हीरा दास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी संतोष आनंद देव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र पहना करके उनका स्वागत किया,

जिसमें प्रमुख रुप से श्री जटाशंकर श्रीवास्तव ,श्री 'विनोद कुमार त्रिपाठी, श्री राज तिवारी ,श्री मनोज शर्मा ,श्री रमेश पांडे ,श्री विवेक तिवारी सहित अन्य सभी सदस्य मौजूद थे!!


No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...