ब्रह्मलीन म0म0 स्वामी हंस प्रकाश महाराज का आठवां निर्वाण दिवस कल

 प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन म0म0 स्वामी हंस प्रकाश महाराज का मंगलवार को मनाया जायेगा आठवां निर्वाण दिवस:- महंत रूपेन्द्र प्रकाश 

हरिद्वार /ज्वालापुर 4 जनवरी (रजत अरोड़ा सवांददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर) तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पूर्व परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन म0म0 स्वामी हंस प्रकाश महाराज का आठवां निर्वाण दिवस श्रद्धा भाव के साथ मंगलवार को मनाया जायेगा उपरोक्त जानकारी प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के वर्तमान परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने देते हुए बताया कि आश्रम विगत दो दिनों से ब्रह्मलीन गुरु देव म0 म0 स्वामी हंस प्रकाश महाराज के आठवें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे हैं। 5 जनवरी मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अखडो, आश्रमो के महामंडलेश्वर, महंत और संतजन उपस्थित होकर ब्रह्मलीन गुरु देव को श्रद्धांजलि अर्पित करेगे। उन्होने बताया कि इस अवसर पर राजनीतिक प्रशासनिक और सामाजिक हस्तिया पधार कर गुरु देव को उनके आठवें निर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...