भगवान पुर में सुबोध राकेश ने फहराया तिरंगा


 *भगवानपुर 26 जनवरी*। (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर)



भगवानपुर मंडी समिति कार्यालय पर 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश एवं मंडी समिति अध्यक्ष मनोज कपिल ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश  ने कहा है कि भारत के लोकतंत्र में इस देश की आत्मा निवास करती है उन्होंने कहा है कि यह देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा हे  ।उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र का यह पर्व भारत वासियों के लिए हर्षोल्लास का पर्व है।  उन्होंने देश के विकास में उत्तराखंड की अहम भूमिका व योगदान के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए इस शुभ अवसर पर सुनील बंसल मंडल अध्यक्ष भगवानपुर,नरेश प्रधान,वीरेंद्र सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष,अर्जुन मुखिया,सुमित सैनी,कमल वर्मा,मदन सैनी,तालीम,गौतम सिंह, राजीव, कलावती महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवानपुर,मोंटी चौधरी,मैनपाल, नितिन पुंडीर,बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

सेवा पखवाड़े के रूप में शुरू किया भाजपाइयों ने मोदी का जन्मदिन

हरिद्वार 17 सितंबर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला हरिद्वार ने उनकी दीर्...