शुभी कुर्ल की उपल्बधियो से प्रसन्न कालेज



काॅलेज की एन.सी.सी. कैडिट कु. शुभी कुर्ल है काॅलेज का गौरव: डाॅ. बत्रा

हरिद्वार 06 जनवरी, (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)  एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज की बी.ए. पंचम सेमेस्टर की  छात्रा कु. शुभी कुर्ल पुत्री श्री भानू प्रताप कुर्ल को राष्ट्रीय कैडेट कोर की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर उत्कर्ष कार्य हेतु 31. यू.के. बी.एन. एन.सी.सी. हरिद्वार के कमान अधिकारी कर्नल यू.एस. त्रिवेदी द्वारा सम्मानित किया गया था। 

आज काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कु. शुभी कुर्ल को सम्मानित करते हुए  कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर संगठन का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ है, जो 

एन.सी.सी. के मूल्यों को प्रदर्शित करता है। जिसके पालन से यह युवाओं में चरित्र निर्माण करता है तथा अनुशासित और देशभक्त नागरिक के रूप में तैयार करता है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि एन.सी.सी. राष्ट्र के प्रति अनुशासन, दृढ़ संकल्प और भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए एक बहुत मजबूत मंच है, जो देश के विकास की धारणा से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. युवाओं को भारतीय सेना में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि शीघ्र ही काॅलेज में एन.सी.सी. की इकाई स्थापित की जायेगी। उन्होंने बताया कि भल्ला काॅलेज में हमारे महाविद्यालय के 14 कैडेट हैं। मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक  ने कु. शुभी कुर्ल को अपनी शुभकामनायें  प्रेषित करते हुए कहा कि वर्तमान में लड़कियाँ प्रत्येक क्षेत्र में  अपना नेतृत्व प्रदान कर देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कु. शुभी कुर्ल को एन.सी.सी. के माध्यम से योग्यतापूर्ण कर भारतीय सेना में शामिल होने का आशीर्वाद भी दिया।  

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कु. शुभी कुर्ल को अपनी बधाई प्रस्तुत करते हुए कहा कि छात्रा कैडेट ने अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर संगठन ने देश की भलाई के लिए समर्पित तरीके से कार्य करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जे.सी. आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, वैभव बत्रा, वेद प्रकाश चौहान, होशियार सिंह चौहान, श्रीमती हेमवंती, संजीत कुमार आदि ने एन.सी.सी. कैडेट को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।











प्रेस विज्ञप्ति

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हमारी संस्कृति के आधार: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

हरिद्वार 06 जनवरी, 2021 । श्रीराम चौक सेवा समिति (रजि.), रेलवे रोड़, ज्वालापुर का एक प्रतिनिधिमण्डल रेलवे पुलिस चौकी, ज्वालापुर के सामने निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के सम्बन्ध में आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव  एवं अध्यक्ष श्री मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज से भेंट कर उन्हेे सादर आमंत्रण दिया एवं कार्य की प्रगति से अवगत कराया। 

इस विषय में श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण  प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसे हैं और वे ही हमारी संस्कृति के पोषक आधार हैं। भगवान श्रीराम आदर्श, तप, त्याग और संकल्प के प्रतीक होने के साथ-साथ शाश्वत आस्था के प्रतीक हैं।  श्रीमहन्त ने श्रीराम जी प्रतिमा के जीर्णोद्धार करवाने के साथ-साथ हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन भी प्रतिनिधिमण्डल को दिया।

प्रतिनिधिमण्डल में श्रीराम चौक सेवा समिति (रजि.) अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, महामंत्री ओम पाहवा, कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप सेठी, ओम झाम्ब, संरक्षक सरदार इन्द्रजीत सिंह, जगदीश लाल पाहवा, डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, प्रेमलाल अरोड़ा, दीपक अरोड़ा आदि सम्मिलित सभी सदस्यों ने श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी को धन्यवाद प्रेषित किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...