प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज का आठवां निर्वाण दिवस

 हरिद्वार /ज्वालापुर (संजय वर्मा संपादक गोविंद कृपा) 



प्राचीन  अवधूत मंडल आश्रम  मे गुरू मंडल आश्रम पीठाधिश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज की अध्यक्षता एवं अवधूत मंडल आश्रम के वर्तमान परमाध्यक्ष महंत  रूपेन्द्र प्रकाश महाराज के संयोजन में ब्रह्मलीन म0म0 स्वामी हंस प्रकाश महाराज का आठवां निर्वाण दिवस श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया जिसमें उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक देश राज कर्णवाल, राज्य मंत्री विनोद आर्य, अमी लाल बाल्मीकी, सहित राजनीतिक क्षेत्र से विशिष्ट हस्तिया उपस्थित रही। इस अवसर पर भाजपा और संघ परिवार से भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, संघ क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी भाई साहब, प्रांत प्रचारक युद्ध वीर, विभाग संयोजक शरद कुमार सहित संघ परिवार के विशिष्ट जनो ने ब्रह्मलीन म0म0 स्वामी हंस प्रकाश महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। संत समाज की ओर से निर्मल पीठाधिश्वर स्वामी ज्ञान देव सिंह महाराज, जय राम आश्रम पीठाधिश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,  म0म0 स्वामी कपिल मुनि, म0म0 स्वामी प्रेमानंद, मंहत विष्णु दास, बाबा हठयोगी, सहित संतजनो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...