पुण्य कार्य

 गरीबो को ऊनी वस्त्र और कंबल किये 


वितरित


हरिद्वार।  3 जनवरी (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) कडा़के की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए ACTF के टीम के सदस्यों ने गंगा घाटों पर जा जाकर के गरीब बेसहारा निर्धन विकलांग यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित किया।

 महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि ACTF एक समाज सेवा के कार्य में अपने दायित्वों को पूरी करने के लिए कृत संकल्प रहती है। इसी तरह से करोना काल में भी इस ट्रस्ट ने अपना अमूल्य सहयोग किया है। संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। संस्था के सदस्यों ने हरिद्वार में कई स्थानों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित कर राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार दान पुण्य करते रहना चाहिए। इसके पूर्व संस्था के सदस्यों ने अवधूत मंडल आश्रम में जाकर स्वामी संतोषानंद महाराज को उनके जन्मोत्सव पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर रमेश पांडे ,सचिव  राज तिवारी , सह सचिव  विवेक तिवारी , जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं प्रदेश महा सचिवट अनिल माहेश्वरी सहित अन्य सभी सदस्य सदस्यों ने ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित किए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...