जल हैं तो कल है

रूडकी /मंगलौर 3 जनवरी (अनिल लोहानी संवाददाता गोविंद कृपा रूडकी)    नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी  हिमांशु सिंह राठौर  के दिशा निर्देशानुसार  जल मिशन की शपथ ग्रहण की गई इस दौरान नेहरू युवा मंडल अकबरपुर ढाढेकी के अध्य्क्ष आशीष कुमार ने कहा कि वर्षा में अपेक्षाकृत काफी बड़े पैमाने पर अस्थायी बदलाव और परिणामत: नदी प्रवाह और भूमिगत जल एक्विफरों में परिवर्तन भारत में जल संसाधनों की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यद्यपि जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को सटीकता से नहीं मापा गया है, अनेक अध्ययन यह दर्शाते हैं कि जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के संभावित प्रभाव इसे और व्यापक बनाने में योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा, जल संसाधन की विशेषताएं- उपलब्धता तथा मात्रा, शहरीकरण, औद्योगीकरण और वन क्षेत्र में बदलाव के तौर पर भूमि उपयोग में बदलाव द्वारा भी काफी प्रभावित हो सकते  है। यह महसूस करते हुए कि जलविज्ञान चक्र को प्रभावित करने वाली अनेक प्रक्रियाएं गतिशील स्वरूप की हैं विशेषकर जलवायु परिवर्तन के कारण प्रभाव की सही मात्रा का पता लगाना एक आसान काम नहीं है और आरंभिक स्तरों पर उपयुक्त अवधारणा बनाना तथा समय के साथ-साथ उपलब्ध होने वाले अधिकाधिक डाटा के साथ विस्तृत सिमुलेशन अध्ययन करना जरूरी है। तथापि जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का संभावित प्रभाव निम्नलिखित के रूप में हो सकता है:- इस दौरान nyv अनुराग सैनी, सानू सैनी ,योगेंद्र आर्य ,सिद्धार्थ सैनी ,अतुल सैनी मौजूद रहे।नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटयरस ने जलसंचय अभियान को जन अभियान बनाने की शपथ भी ली। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...