भगवान पुर में भाजपा का शक्ति केंद्र सम्मेलन



*भगवानपुर*। 5 जनवरी (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर) 


 भगवानपुर नगर मंडल भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ता ही भाजपा की शान है। कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में पूरी सावधानी के साथ कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबूत करने में पूरी ताकत के साथ जुटें। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में भाजपा को लगातार मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। आगामी विधानसभा 2022 में भगवानपुर में भाजपा का परचम लहराया जाएगा। इस मौके पर नरेश प्रधान,मनोज कपिल,सुनील बंसल मंडल अध्यक्ष भगवानपुर, डॉक्टर राजेश सैनी, अजय गोयल, कमल वर्मा, अनिल शर्मा, सतेंद्र प्रधान, कुकू पंडित, शुभम पंडित, मैन पाल सिंह, नितिन पुंडीर, बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...