पीपलकोटी में जिला पंचायत अध्यक्ष का फूँका पुतला

 पीपलकोटी 28 फरवरी (भुवन चन्द्र जोशी संवाददाता गोविंद कृपा पीपलकोटी)  भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपल कोटी ने नंदा देवी राज यात्रा मे हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष  वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया..पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद किया..पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारी , महिला मोर्चा की बहिनें व युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे..कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल जी ने कहा कि मां नंदा लोक जात यात्रा मे टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता से देव भूमि उत्तराखंड को कलंकित किया है..इससे देव भूमि का अपमान हुआ है जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी



 मे थोड़ी भी विवेक है तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए..भ्रष्टचारियों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है..महिला मोर्चा की बहिनों ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता महिला विरोध होने की दुहाई दे रहे हैं लेकिन उनको पता होना चाहिए कि भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचारी होता है उसे स्त्री महिला पुरुष मे मत बांटो..वो खुद महिला है और मां नंदा हमारी बेटी है बेटी के नाम पर इस तरह का भ्रष्टाचार देव भूमि का अपमान है..अगर थोड़ा भी स्वाभिमान बचा है तो उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए..आज कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, ज्येष्ठ प्रमुख व जिला मंत्री युवा मोर्चा  पंकज हटवाल,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील कोठियाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवनेश जोशी, मंडल महामंत्री दीपक पंत, शक्तिकेंड्र संयोजक पंकज नेगी,युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरविंद मिश्रा व संदीप रावत,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरजा पंवार व मंत्री शशि कला पुरोहित,उपाध्यक्ष मनोरमा चौधरी,युवा मोर्चा मंत्री सुनील थपलियाल व अरविंद फर्स्वाण, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील हटवाल,युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष नेगी व सुखविंदर खत्री,मंडल मंत्री युवा मोर्चा पवन नेगी,युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अंकित नेगी सह प्रभारी हिमांशु नेगी, नगर महामंत्री विपिन उनियाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद पोखरियाल,मंडल मंत्री युवा मोर्चा राहुल भट्ट जी,पार्टी के युवा कार्यकर्ता सूरज राणा आदि मौजूद थे..

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...