ऋतु खंडूरी का भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत


 हरिद्वार 24 फरवरी (विनीत गिरि संवाददाता गोविंद कृपा कनखल)   भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों,भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो, मंडल अध्यक्षो ने स्वागत किया। वे मुख्य मंत्री द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाऐ गये कानून के प्रति धन्यवाद समारोह में प्रतिभाग करने हरिद्वार आई थी। 


 इस अवसर पर भाजपा प्रदेश  महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू कक्कड, जिला अध्यक्ष डा0 जयपाल सिंह चौहान, राज्य मंत्री मधु सिंह,  भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमौली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  अनीता वर्मा, अश्वनी चौहान ,पूनम चौहान, रूबी बेगम, मिथलेश शर्मा, संगीता गिरि, सावित्री मंगला, मंजू शर्मा  आदि ने ऋतु खंडूरी का। स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...