म0म0 स्वामी संतोषानंद को मिली डाक्टरेट की उपाधी

 हरिद्वार । समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य  करने के लिए श्री अवधूत मंडल आश्रम, हीरादास हनुमान मंदिर  के महंत श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज को भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनीवर्सिटी द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट) की मानद उपाधि प्रदान की गई है। मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं एलएनसीटी के चेयरमैन  जयनारायण चौकसे ने एक भव्य समारोह में संतश्री को यह उपाधि प्रदान की। 


हरिद्वार पहुंचने पर पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से स्वामी संतोषानंद  देव महाराज का अवधूत मंडल आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वामी जी के शिष्य बीएन राय ने कहा कि  संतोषानंद देवजी जैसे महान संत संपूर्ण  समाज का गौरव हैं, और उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान कर यूनीवर्सिटी ने स्वयं को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वामी संतोषानंद देवजी ने अपना संपूर्ण जीवन जन-जन में धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया है। महापुराणों के ज्ञाता स्वामी सत्यदेव के परमशिष्य स्वामी संतोषानंद देवजी स्वयं भी वेद-पुराणों के प्रकांड विद्वान हैं। स्वामी संतोषानंद देवजी का जन्म बाबा काशी विश्वनाथ की पावन भूमि वाराणसी के उच्च कुलीन कलचुरी परिवार में हुआ। माताजी  चंद्रदेवी शांत स्वभाव की महिला थीं, पिताजी ईश्वरचंद्र प्रतिष्ठित व्यवसायी थे। उनका लालन-पालन बड़ी सहानुभूति के साथ हुआ। बाल्यावस्था में ही वह पढ़ाई-लिखाई के लिए कलकत्ता चले गए जहां उन्हें गुरूजी सत्यदेव महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।  गुरुजी के सानिध्य में धर्म और संस्कृति के प्रति उनमें विशेष रुझान जागृत हुआ। उन्होंने वेद-पुराणों का गहन अध्ययन किया और 1993 में बसंत पंचमी के दिन गुरुदेव स्वामी सत्यदेवजी महाराज से संन्यास दीक्षा ग्रहण की और स्वामी संतोषानंद देवजी के नाम से अलंकृत हुए। स्वामी संतोषानंद देवजी ने इसके बाद स्वयं को धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष की साइकिल यात्रा की। भगवान शंकर के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किएष कैलाश पर्वत, मानसरोवर, अमरनाथ, अमरकंटक आदि धार्मिक स्थलों पर तपस्या की और फिर अपने गुरुस्थान अवधूत मंडल आश्रम को अपनी तपोस्थली बनाया। 

स्वामी संतोषानंद देवजी महाराज के बारे में कहा जाता है कि उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर हनुमानजी ने स्वयं स्वप्न में उन्हें दर्शन दिए, जिसके बाद स्वामीजी ने श्री बद्रीनाथ में हनुमानजी की उपासना की और कई वर्षों तक अन्न ग्रहण नहीं किया। अनेक दुर्गम स्थानों पर रहकर हनुमानजी की तपस्या की जिसके बाद वह हनुमानजी के परमभक्त के रूप में प्रतिष्ठापित हुए। उनके बारे में माना जाता है कि स्वामीजी की वाणी हनुमानजी द्वारा सिद्ध है। वर्ष 2004 की 23 मई को स्वामी सतोषानंद देवजी के गुरुजी स्वामी सत्यदेवजी ब्रह्मलीन हो गए। अनवरत धर्मनिष्ट रहकर ‘सर्वभूत हितेरतः’ को सार्थक करते हुए अनेक यज्ञ-अनुष्ठानों का परायण करने वाले स्वामी संतोषानंद देवजी महाराज को उनके गुरुदेव का उत्तराधिकारी माना गया और उन्होंने अवधूत मंडल आश्रम संस्था के श्रीमहंत एवं अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2007 में प्रयागराज महाकुंभ में छह जनवरी को त्रिवेणी संगम पर उदासीन बड़ा अखाड़ा द्वारा उन्हें महामंडलेश्वर के पद पर अभिशक्त किया गया। 

सवामी संतोषानंद देव महाराज के नेतृत्व और मार्गदर्शन में स्वामी अवधूत मंडल आश्रम संस्था द्वारा संचालित आश्रमों (गोपालधाम आश्रम जस्सा राम रोड हरिद्वार, अवधूत मंडल आश्रम केसरी बाग अमृतसर, अवधूत मंडल आश्रम उजेली उत्तरकाशी) को उन्नति पथ पर अग्रसर हैं। इन आश्रमों में दीन-दुखियों के लिए अस्पताल, संस्कृत शिक्षा, छात्रावास, गौशाला, संतसेवा, संतनिवास, अतिथि सत्कार आदि की व्यवस्थाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है। अब बद्रीनाथ, केदारनाथ, अलवर, गुजरात आदि स्थानों पर आश्रमों के नवनिर्माण का संकल्प उन्होंने लिया है। स्वामी जी का स्वागत करने वालों में कुमुद कांत मिश्रा,  विकास कुमार झा,  डॉ नारायण पंडित,  भोगेंद्र झा आशुतोष पांडे,  सूर्य नारायण झा,  काली प्रसाद साह,  विष्णु देव साह, विनोद शाह, राम सागर यादव,  राम सागर जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...