मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हरिद्वार का गौरव बढ़ा

 मदन कौशिक के भाजपा प्रदेश बनने से हरिद्वार का गौरव बढ़ा-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 12 मार्च (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)


। मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से हर्षित कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में मिठाई बांटकर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मदन कौशिक को शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि राजनीति व प्रशासन का व्यापक अनुभव रखने वाले मदन कौशिक अवश्य ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करेंगे। उनके नेतृत्व में निश्चित तौर पर 2022 का चुनाव भारी बहुमत से जीतकर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। विशाल गर्ग ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरगामी सोच का परिचय देते हुए संगठन को और अधिक चुस्त दुरूस्त करने के लिए मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं व पार्टी नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। विशाल गर्ग ने कहा कि मदन कौशिक का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना हरिद्वार के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही हरिद्वार जनपद की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। विक्रम सिंह नाचीज व प्रशांत शर्मा ने कहा कि मंत्री पद रहते हुए मदन कौशिक के प्रयासों से कई योजनाओं का लाभ हरिद्वार व पूरे जनपद को मिला है। निश्चित तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे। मदन कौशिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भाजपा का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य ही प्रदेश की जनता का मिलेगा। कुंभ के विकास कार्यो को लाभ हरिद्वार की जनता को लंबे समय तक मिलेगा। आभार व्यक्त करने वालों में आशीष, सिद्धार्थ कौशिक, पार्थ दुबे, रोहित, अंकित, दिनेशचंद्र सकलानी, राजीव आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

पैरा थ्रो बाँल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता कांस्य पदक

  *नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड दिव्यांग महिला टीम ने जीता कांस्य पदक*   हल्द्वानी 26 सितंबर ( भुवन गुणवंत संवाददाता ग...