भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिला भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

हरिद्वार 28 मार्च (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) 



भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी के प्रथम आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी एवंआतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर उनको होली की भी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा की होली का पर्व रंग और उमंगों का पर्व है इन रंगों का संदेश हमें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है अतः सभी कार्यकर्ताओं को होली मिलन के माध्यम से रंगों का यह पर्व मनाना चाहिए साथ ही साथ कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन की गाइडलाइन का भी पालन किया जाना जरूरी है उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएगी सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी संगठन के कार्यक्रमों को समय बद  और निष्ठा के साथ करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक ले जाने का काम सभी कार्यकर्ताओं को करना है 

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारे नवनीत प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मदन कौशिक जी एक धीर गंभीर और कुशल नेतृत्व करता है पूर्व में संगठनों सरकार दोनों में ही काम करने की महारत माननीय अध्यक्ष जी को हासिल है इसीलिए हम सब कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और जो संकल्प माननीय अध्यक्ष जी ने 60 प्लस का आने वाले विधानसभा हेतु निर्धारित किया है जनपद हरिद्वार में उस को साकार करने का कार्य करेंगे 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी ने किया कार्यक्रम में विधायक सुरेश राठौर देशराज कर्णवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सैनी राज्यमंत्री सुशील चौहान विनोद आर्य डॉ कल्पना सैनी राकेश राजपूत शोभाराम प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि लक्सर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल देशपाल रोड डॉक्टर अंकित आर्य अनिल अरोड़ा जिला मंत्री मनोज कुमार प्रवेश प्रिया अनामिका शर्मा जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी कार्यालय प्रभारी लव शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा कोषाध्यक्ष विजय चौहान लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी आशीष झा के अलावा सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व सभी मंडल अध्यक्षों सहित सैकड़ों

 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...