भगवान पुर में स्वामी यतीश्वरानंद का हुआ भव्य स्वागत

*भगवानपुर* 26 मार्च (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर) शुक्रवार  को 


  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर भगवानपुर पहुंचे स्वामी यतीश्वरानंद का पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार/सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश व सुनील बंसल मंडल अध्यक्ष,सुभाष वर्मा, सुशील चेयरमैन,शोभाराम प्रजापति, गजेंद्र चौधरी,श्यामवीर सैनी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश के नेतृत्व में रोड शो निकालकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी कस्बा वासियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कार्यकत्र्ताओं को सम्मान नहीं देने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है, जिसमें सभी का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि गन्ना का भुगतान समय पर किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान,पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति चेयरमैन सुभाष चेयरमैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजय त्यागी,अनिल प्रधान,के पी सिंह,जोनी रुहलकी, बबलू प्रधान,विनय बीडीसी, प्रधान,अजय गोयल,राजेश सैनी,पवन प्रधान,सुरेंद्र वर्मा, कमल वर्मा,जोनी प्रधान,नीरज कुमार,पाल सिंह सभासद,, अनिल प्रधान,सत्येंद्र प्रधान, रवि कुमार,बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल और समस्त कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...