प्रगत भारत संस्था ने किया संस्था के संरक्षक राज्य मंत्री विमल कुमार का अभिनंदन

 प्रगत भारत संस्था ने किया राज्य मंत्री विमल कुमार का अभिनंदन 

हरिद्वार /कांगडी 7 मार्च (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) 





 उत्तराखंड सरकार मे राज्य मंत्री बने विमल कुमार का प्रगत भारत संस्था के तत्वावधान में कांगडी स्थित स्वामी विवेकानन्द एकेडमी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल डा0 अश्वनी चौहान, अनीता वर्मा का भी स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी तथा संचालन समाजसेवी संजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रगत भारत संस्था के शिक्षा प्रकल्प स्वामी विवेकानन्द एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के प्राचार्य डा0 कमलेश काण्डपाल ने कहा कि प्रगत भारत संस्था के संरक्षक विमल कुमार भाई साहब को उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री मनोनीत किया गया है यह संस्था के लिए गर्व का विषय है। एडवोकेट बेगराज सिंह, डा0 जितेन्द्र सिंह ने  विमल कुमार के समाजिक कार्यो और भाजपा संगठन के लिए किये गये कार्यो के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए नव नियुक्ति के लिए बँधाई दी। विहिप के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा, डा0 अश्वनी चौहान ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विमल कुमार की नियुक्ति से जिले में भाजपा की ताकत बढेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश  कुमार, संस्था की सहयोगी कुसुम गुप्ता, पूनम नरूला, इंदु बुटोला, कविता नेगी, कुसुम पंत,हिम्मी गुप्ता, रेणु काण्डपाल ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा, डा0 अश्वनी चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और विमल कुमार को बँधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...