प्रेम प्रकाश आश्रम के कुम्भ मेला चिकित्सालय का शुभारंभ




मानव सेवा ही है प्रेम प्रकाश मंडल की परंपरा :-मदन कौशिक 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया प्रेम प्रकाश आश्रम के कुम्भ मेला चिकित्सालय का शुभारंभ 

हरिद्वार 1 अप्रैल तीर्थ नगरी हरिद्वार को भव्य गंगा घाटो रोमांचित करने वाले फव्वारे उपहार स्वरूप भेंट करने वाली धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रेम प्रकाश आश्रम ने कुम्भ मेले में आने वाले लाखो यात्रियो की सेवा के लिए एक विशाल निःशुल्क चिकित्सालय स्थापित किया है जिसका शुभारम्भ भाजपा के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगत राम महाराज ने किया। इस अवसर पर  हरिद्वार के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मानव सेवा ही प्रेम प्रकाश मंडल के संतजनो की परंपरा रही हैं और देश भर में स्थापित प्रेम प्रकाश आश्रम साधाना, सुमिरन और सेवा के केंद्र है। उन्होने कहा कि इस कुम्भ मेले में प्रेम प्रकाश आश्रम ने हरिद्वार को सुंदर, सुविधा सम्पन्न घाट बनवाकर जो उपहार दिया है वह काबिले तारीफ़ है। अमरापुर घाट, सर्वानंद घाट पर लगे रंगीन फव्वारे आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगत राम महाराज ने कहा कि सद्गुरू स्वामी टेऊँ राम महाराज की परंपरा को प्रेम प्रकाश मंडल आगे बढा रहा है कुम्भ मेले में आने वाले लाखो यात्रियो को निःशुल्क उपचार मिले, एक ही स्थान पर चिकित्सा, दवाई, चश्मे, आपरेशन  और हर प्रकार की जाँचें की जाए ऐसा प्रयास किया गया है। इस अवसर पर जिला अधिकारी और एस एस पी हरिद्वार,    प्रेम प्रकाश आश्रम के सेवक अशोक कुमार, नगर निगम हरिद्वार में उपनेता प्रतिपक्ष अनिरूद्ध भाटी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

सेवा पखवाड़े के रूप में शुरू किया भाजपाइयों ने मोदी का जन्मदिन

हरिद्वार 17 सितंबर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला हरिद्वार ने उनकी दीर्...