सफल रहा नेत्र कुम्भ :-मदन कौशिक


 *सक्षम के सेवा कार्यो को उत्तराखंड में विस्तार के लिए करेंगे सहयोग-मदन कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सक्षम के नेत्र कुम्भ को बताया सफल सेवा एवं ईश्वरीय कार्य* 


हरिद्वार 25 अप्रैल( अनीता वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) 



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 दयाल सिंह पँवार के निर्देशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 पवन स्थापक के संयोजन और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा0 संतोष क्रलेती के संयोजन में विगत मार्च माह से संचालित नेत्र कुम्भ की प्रशंसा करते हुए  नेत्र कुम्भ को सक्षम का सफल सेवा मिशन बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित  कैम्प कार्यालय पर सक्षम के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारीयो ने भेंट की। मदन कौशिक  ने कहा कि कुम्भ मेले में विपरीत परिस्थितियों में भी सक्षम ने लगभग 50000 तीर्थ यात्रियो, साधु संतजनो और स्थानीय लोगों के नेत्रो की जांच करने के पश्चात लगभग 39000 लोगों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की है यह एक बड़ा सेवा कार्य है। उन्होंने उत्तराखंड में सक्षम संस्था के सेवा कार्यो को स्थायी विस्तार देने के लिए पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा0 संतोष क्रलेती एवं मुख्य प्रबंधक ललित पंत ने कहा कि सक्षम देश भर में दिव्यागंता निवारण के क्षेत्र में काम करता है हरिद्वार नेत्र कुम्भ एक छोटा सा प्रयास रहा जिसके आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने बडा सहयोग प्रदान किया। इस के लिए संस्था शासन, प्रशासन और सहयोगी संस्थाओ का आभार प्रकट करती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भेंट करने वालो में सक्षम के पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा सक्षम के कार्यकर्ता आयुष हरबोला राजेश एवं गोपाल एवं शिवा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...