भाजपा कोविड प्रदेश कंट्रोल रूम के सदस्य बने प्रदेश भाजपा नेता सुशील त्यागी

 


भाजपा ने कन्ट्रोल रूम में जोड़े दो और सदस्य


24 घंटे हर पीड़ित की समस्या को सुनेंगे कन्ट्रोल रूम के पदाधिकारी


देहरादून 10 मई ,( जे के रस्तौगी संवाददाता गोविंद कृपा देहरादून)    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के आह्वान पर सेवा ही संग़ठन -2 के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त सहित कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए चलाए जारहे अभियान के तहत प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिले में संचालित हो रहे भारतीय जनता पार्टी कोविड 19 कंट्रोल रूम को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देश पर रुड़की से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुशील त्यागी व पूर्व दर्जा राज्य मंन्त्री श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को जोड़ा गया है।


  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में कोविड कंट्रोल रूम संचालित कर रही है जिनमे भाजपा पदाधिकारी 24 घण्टे इस महामारी से लड़ाई एवं सुरक्षा के लिए सेवा ही संग़ठन को मूलमंत्र मानकर  राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।


  श्री चौहान ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम को और अधिक सुदृढ करने की दृष्टि से जिससे अधिक से अधिक प्रभावितों की मदद हो सके और उन तक राहत पहुँच सके इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने प्रदेश स्तर पर संचालित हो रहे कंट्रोल रूम जिसमे  5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था  उसमें दो सदस्यों को और जोड़ा है।  


   श्री चौहान ने बताया कि देहरादून प्रदेश मुख्यालय में संचालित कोविड 19 कंट्रोल रूम  में जोड़े गए दो नए सदस्यों में रुड़की से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुशील त्यागी व पूर्व दर्जा राज्य मंन्त्री श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को जोड़ा गया है।


इनमें श्री सुशील त्यागी का मोबाईल न.   +919897107057 व श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट का मोबाइल न. +919012924151, +919634718884 को जनसेवा के लिए प्रसारित किया गया है।


श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश कंट्रोल रूम  द्वारा पूर्व में  प्रसारित सभी नम्बर भी यथावत रहेंगे जिन पर लोग अपनी समस्या को बताने के लिए 24वों घण्टे फोन कर सकते हैं पूर्व में प्रसारित नम्बर इस प्रकार हैं प्रदेश कंट्रोल रूम नंबर 0135 - 2671306 , प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल मो. 9411192628 प्रदेश सोशल मीडिया सयोंजक श्री शेखर वर्मा 9719300758 प्रदेश आपदा प्रबंधन सयोंजक श्री कुंवर जपेंद्र सिंह 9897272545 , प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अनिल चौहान 886909133, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री अम्बादत्त आर्य 9719270156  के मोबाइल नंबर  प्रभावितों की मदद के लिए पूर्व से ही कर रहे हैं।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...