स्वामी कृष्णा नंद हुए ब्रह्मलीन

आनंद  आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कृष्णा नंद हुए ब्रह्मलीन संत समाज में शोक 

हरिद्वार 11 म ई (विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)     गरीबदासी सम्प्रदाय की प्रतिष्ठित संस्था आनंद आश्रम  भूपतवाला के परमाध्यक्ष स्वामी कृष्णा नंद अचानक ब्रह्मलीन हो गए हैं जिनका अंतिम संस्कार खडखडी शमशान पर किया गया। उनके आकस्मिक निधन से संत समाज में शोक व्याप्त है। चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि श्वरा नंद, महंत शिवानंद, श्री कृष्ण हरि धाम के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, महंत रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत सुमित दास सहित संत समाज ने शोक प्रकट किया। ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज की अंतेष्टि में म0म0 स्वामी अनंता नंद,  भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, महावीर वशिष्ठ, , अनिल वशिष्ठ, दीपांशु विधार्थी, सहित श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे ।ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी और संत परम्परा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया। जगदीश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी योगेंद्रा नंद ,स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री महाराज ने   स्वामी विवेकानंद को सांत्वना दी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...