मुख्य मंत्री ने किया देव प्रयाग में आपद्ग्रस्त क्षेत्र का दौरा



 देव प्रयाग 12 म ई  (संतोष मेहता संवाददाता गोविंद कृपा देव प्रयाग) मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत ने  आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और लोगो को आश्वासन देते हुए  कहा कि इस दैवीय आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को  हर सम्भव सहायता दी जाएगी। उन्होंने इस आपदा में कोई जन हानि न होने पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई हतात नहीं हुआ ये प्रसन्नता की बात है क्यों कि धन हानि की तो पूर्ति की जा सकती है लेकिन जन हानि की पूर्ति असंभव है। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इससे पूर्व कल ही क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने भाजपा पदाधिकारीयो के साथ राहत कार्यो में सहयोग प्रदान किया और आपद्ग्रस्त क्षेत्र की वास्तु स्थिति से मुख्य मंत्री और सरकार को अवगत करवाया था साथ ही आपदा प्रभावित लोगों को ढांढस बधाँते हुए आवश्यक सुविधाओ  मशीनो और उकरणो की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारीयो को 

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...