स्वामी कमल शास्त्री नहीं रहे

   गोविंद कृपा परिवार की ओर से  विनम्र श्रद्धांजलि !!


 हरिद्वार  11 म ई (अमर शदाणी संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार)    पावन धाम आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी वेदांतानंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी श्री कमल शास्त्री जी महाराज लंबे समय कोरोना से लड़ते हुए एम्स हॉस्पिटल में अपना देह त्याग कर ब्रह्मलीन हो गए हैं।सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी कमल शास्त्री ने लम्बे समय तक पावन धाम आश्रम में रहते हुए ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश जी महाराज की बड़ी तन्मयता से सेवा की ऐसे संत का अल्प आयु में जाना अत्यंत दुःखद है। स्वामी जी ने 'नर सेवा नारायण सेवा' को अपना ध्येय बनाकर पूरा जीवन जनकल्याण में समर्पित कर दिया। क्षेत्रीय संतजनो ने स्वामी कमल शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी, आकाश भाटी, नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, समाजसेवी संजय वर्मा, पार्षद महावीर वशिष्ठ ने युवा संत के निधन पर शोक प्रकट किया। 




No comments:

Post a Comment

Featured Post

दयालबाग शिक्षण संस्थान को मिली होम्योपैथिक कॉलेज के रूप में मान्यता

  दयालबाग शिक्षण संस्थान को  मिली  होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता होम्योपैथी का इतिहास और समकालीन महत्व होम्योपैथी का इतिहास 18वीं शताब्दी के अ...