ईश्वर स्वामी शारदा नंद जी महाराज को शीघ्र स्वस्थ करे

 स्वामी शारदा नंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर अनुष्ठान 


 हरिद्वार 14 म ई (अनीता वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) 





 श्री त्रिपुरा योग आश्रम कनखल सहित देश भर की कयी धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक संस्थाओ के परमाध्यक्ष स्वामी शारदा नंद जी महाराज के शीध्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर त्रिपुरा योग आश्रम कनखल स्थित ओमकारेश्व मंदिर में शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी जी महाराज एंव गंगोत्री धाम के परम तपस्वी संत  स्वामी नृसिंहानंद गिरि महाराज के सानिध्य में विप्रजनो ने  यज्ञ, हवन, पूजन और रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी शारदा नंद गिरि जी महाराज के शीध्र स्वस्थ होने की कामना से पूजा अर्चना की गई। विदित है कि स्वामी शारदा नंद गिरि जी महाराज विगत कयी दिनों से बिमारी के चलते गुड़गांव स्थित मैदांता हास्पिटल में भर्ती हैं उनकी हालत चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है। अभी तक वे खतरे से बाहर है और हालत में सुधार हो रहा है। उनके इस तरह अचानक अस्वस्थ हो जाने से संत समाज और उनके देश विदेश में रहने वाले लाखो श्रद्धालु भक्तजनो में चिंता व्यापत है। गोविंद कृपा परिवार स्वामी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

रोटरी क्लब कनखल ने करवाई कैदियों के स्वास्थ्य की जांच

  स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से कैदियों को मिला लाभ-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 23 सितम्बर। रोटरी क्लब कनखल द्वारा जिला कारागार रोशनाबाद में ...