मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने की महंत रूपेन्द्र प्रकाश से मुलाकात

 उत्तराखंड सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पहुँचे प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम 

अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर  स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने किया स्वामी यतीश्वरानंद महाराज का स्वागत 


हरिद्वार 16 म ई (रजत अरोड़ा संवाददाता गोविंद कृपा ज्वालापुर) 


  उत्तराखंड सरकार में मंत्री बनने के पश्चात स्वामी यतीश्वरानंद रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डा0 जय पाल सिंह चौहान के साथ प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पहुँचे। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेन्द्र  प्रकाश महाराज ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का शाल उढा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संत द्वय के मध्य कोविड की रोकथाम के लिए सरकार की योजनाओं के विषय में चर्चा हुई मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परिसर में स्वामी राम प्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय स्थापित करने के लिए बँधाई दी। उन्होंने कहा कि कम समय में स्वामी राम प्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय ने अपनी पहचान बना ली है जिसका सारा श्रेय  महामंडलेश्वर  स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज और चिकित्सको को जाता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

रोटरी क्लब कनखल ने करवाई कैदियों के स्वास्थ्य की जांच

  स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से कैदियों को मिला लाभ-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 23 सितम्बर। रोटरी क्लब कनखल द्वारा जिला कारागार रोशनाबाद में ...