भाजपा ओबीसी मोर्चे ने जरूरतमंदो को वितरित किया राशन

 सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा  ने जरूरतमंदो को वितरित किया राशन 

भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री डा0 प्रदीप कुमार एवं भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया सेवा ही संगठन अभियान 

हरिद्वार 30 म ई  केन्द्र में मोदी सरकार के  सफल, उपलब्धियो भरे सात वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के निर्देशन , जिला प्रभारी राम पाल राठौर के मार्ग दर्शन  एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल के संयोजन में हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा के जमालपुर कलाँ क्षेत्र में जिला महामंत्री डा0 प्रदीप कुमार एवं भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा के नेतृत्व मे जरूरतमंदो को राशन वितरित किया गया साथ ही कोविड से प्रभावित ऐसे परिवारो से भी सम्पर्क किया गया जिनके यँहा माता या पिता की मृत्यु हो गई है। उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली राहत, मुवावजे आदि के विषय में जानकारी भी दी गई। इस अभियान के अन्तर्गत साधु राम सैनी, सतवीर चौधरी, संजय वर्मा, झबरू सिंह शेखावत ,धीरज यादव  आदि ने सहयोग प्रदान किया। भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा  एवं भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री डा0 प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर उस व्यक्ति तक राहत पहुँचाई जाऐगी जो करोना काल में इस महामारी से पीड़ित है। इस अभियान के अन्तर्गत दयाल एंक्लेव, सोशल एंक्लेव, जेवीजी कालोनी में जनसम्पर्क किया गया और जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री वितरित की गयी।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...